हापुड़ में मीट कारोबारी हाजी यासीन के ठिकानों पर आयकर विभाग की ताबड़तोड़ छापामारी,

हापुड़ में बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने प्रसिद्ध मीट कारोबारी हाजी यासीन और अन्य व्यापारियों के ठिकानों पर एक साथ छापामारी की। यह कार्रवाई दिल्ली से पहुंची विशेष जांच टीम द्वारा की जा रही है। बताया जा रहा है कि टीम ने हाजी यासीन के घर, कार्यालय और संबंधित प्रतिष्ठानों पर तलाशी अभियान चलाया है। आयकर अधिकारियों को टैक्स चोरी और अवैध लेन-देन से जुड़ी अहम दस्तावेजों के मिलने की संभावना है। स्थानीय पुलिस को भी कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, छापामारी से बड़े आर्थिक खुलासे होने की उम्मीद है, जिससे जिले के कई कारोबारियों पर भी शिकंजा कस सकता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts