पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जुलूस संचालकों से वार्ता कर पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जुलूस संचालकों से वार्ता कर पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गयी।जनपद में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना खालापार पर मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जुलूस संचालकों के साथ मीटिंग करते हुए,मोहर्रम पर्व को शांति पूर्वक मनाने व धार्मिक सद्भावना को बनाये रखने की अपील की गयी।

इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल, थाना प्रभारी खालापार महावीर सिंह चौैहान व थानाध्यक्ष कोतवाली नगर अक्षय शर्मा आदि उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा उपस्थित जुलूस संचालकों से अपील की गयी कि किसी प्रकार के शस्त्र का प्रदर्शन न किया जाए , कोई नया ताजिया नई जगह न रखा जाए पुराने इमामबाड़े से जो पहले की भांति ताजिया उठते चले आए हैं वही उठें, तय रूट से ही ताजिया निकालें, जिस रास्ते से परंपरागत रूप से जुलूस निकाले जाते हैं उसी रास्ते से जुलूस निकाले जाए, सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाये रखें तथा त्योहार को आपसी भाईचारा और सहयोग से मनाएं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts