मुज़फ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा SKM के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा जिला कार्यालय पर किसानों की विभिन्न समस्याओं के संबध में, सांसद हरेंद्र मलिक को ज्ञापन दिया गया। मीटिंग में उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा गत दिवस हुए खतौली नगरपालिका प्रकरण पर रोष व्यक्त किया गया,और ये निर्णय लिया गया कि आगामी 20 जुलाई से खतौली नगरपालिका में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जायेगा। नगरपालिका के अधिकारियों द्वारा व्याप्त भ्रष्टाचार और षडयंत्र का मुंहतोड जवाब देने का निर्णय लिया गया है,उन्होंने कहा की इस बार लड़ाई आर-पार की होगी ओर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता धरने में खाने रहने की व्यवस्था के साथ पहुंचे।















