भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर|कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना, विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्षा श्रीमती उषा मलिक ने की, जबकि प्रभारी प्रधानाध्यापक चौधरी जमील अहमद ने इसका संचालन किया। यह बैठक खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरण यादव के निर्देशन में आयोजित की गई थी।
बैठक में विद्यालय के प्रबंधन, बच्चों की उपस्थिति, शिक्षा गुणवत्ता और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में एसएमसी सदस्यों द्वारा यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, और विद्यालय के अनुदान का सही इस्तेमाल हो। इसके साथ ही, स्कूल विकास योजना तैयार करने और उसकी सिफारिश करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर भी जोर दिया गया।
चौधरी जमील अहमद ने कहा कि एसएमसी का मुख्य उद्देश्य विद्यालय प्रबंधन को सुदृढ़ करना और स्कूल के समग्र प्रदर्शन में सुधार लाना है।















