आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

पुरकाजी थाना प्रागण में आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने त्योहारों को शांति से मनाने की अपील की और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। शुक्रवार को थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे थाना प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने कहा की आने वाले त्योहार में नवरात्रि ,दीपावली में कोई किसी तरह का हुड़दंग बर्दाश्त नही किया जाएगा। हुड़दंग करने वालो के खिलाफ पुलिस सख्त कार्यवाही की जाएगी।वहीं कस्बे वासियो से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी के आसपास कोई नशे आदि का पदार्थ बेचता हो या कोई जूआ सट्टे आदि का काम करता हो तो आप सब जिम्मेदारलोगों का दायित्व बनता है कि ऐसे लोगों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें जिस पर समय रहते पुलिस उनके खिलाफ कार्यवाही कर सके।बैठक में नगर पंचायत सभासद मोहम्मद इस्तखार उर्फ लाल्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्दोष जैन, ग्राम प्रधान चौधरी रविंदर,कपिल मित्तल, शमशेर फरीदी, आलम फरीदी, हरिओम सिंह प्रधान, सुभाष प्रधान, हरिराम सक्सेना, आदि जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts