भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर ,यातायात उप निरीक्षक महेश कुमार द्वारा एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें ऑटो चालक, ई-रिक्शा चालक, टैक्सी चालक एवं उनकी यूनियन के पदाधिकारियों को एकत्रित किया गया। इस अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि निर्धारित मानकों के अनुसार अपने वाहन चलाएं और वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। साथ ही, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने की हिदायत दी गई।
इसके अतिरिक्त, वाहनों पर निर्धारित रिफ्लेक्टर लगाने और मानक के अनुसार हेडलाइट की व्यवस्था रखने पर जोर दिया गया। नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई, और चालकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि वे निर्धारित स्थानों पर ही यात्रियों को उतारें और बिठाएं, ताकि सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। किसी भी दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने पर भी जोर दिया गया।
यह अभियान सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया गया, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जा सके।
















