आईआईए मुजफ्फरनगर चैप्टर ने दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समा

मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए) मुजफ्फरनगर चैप्टर द्वारा होटल द मैडलिन में दीपावली उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें आईआईए चेयरमैन अमित जैन, डिवीजन सेक्रेटरी पवन कुमार गोयल, पूर्व चेयरमैन नवीन जैन, मनोज अरोरा, सुधीर चंद्र गोयल, शरद जैन, विपुल भटनागर, नेशनल सेक्रेटरी कुश पुरी, वाइस चेयरमैन अमित गर्ग, दीपक सिंघल, उमेश गोयल और मनीष भाटिया सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आईआईए चेयरमैन अमित जैन ने सभी सदस्य परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और युवा उद्यमियों व महिला सदस्यों की प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, एडीएम (एफ) गजेंद्र कुमार, चीफ फायर ऑफिसर अनुराग कुमार, साइबर क्राइम ब्रांच के एसएचओ सुल्तान सिंह, इंस्पेक्टर गौरव चौहान और आईआईए सहारनपुर डिवीजनल अध्यक्ष सतीश अरोरा मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत श्लोक और मुकुंद द्वारा गणपति वंदना से हुई। इसके बाद प्रसिद्ध कत्थक कलाकार करिश्मा अरोरा ने अपनी भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कु. राजवी जैन ने महाभारत पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि अनुभा मित्तल ने अपने मधुर गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिला विंग की सदस्यों — स्मिता जैन, पायल अग्रवाल, सौम्या अरोरा, पलक अग्रवाल, वंदना सिंघल, नेहा गुप्ता और अनन्या गोयल — ने बच्चों के साथ मिलकर “महिषासुर वध” की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खड़े होकर सराहा।

युवा उद्यमियों अमन गुप्ता, अनमोल अग्रवाल, राहुल मित्तल, स्पर्श अग्रवाल, नमन जैन, कार्तिक जलोत्रा, अतुल अग्रवाल, प्राचीर अरोरा, अपूर्व (राम), श्रेया (सीता) और प्रेरक जैन (लक्ष्मण) ने “राम की दीपावली” पर शानदार मंचन कर पंडाल को राममय कर दिया।

एआरबी बियरिंग्स के डायरेक्टर सुनील गोयल और बिजनेस हेड मोना ने सभी सदस्य परिवारों को दीपावली उपहार भेंट किए। ग्रैंड तंबोला गेम में डायमंड रिंग, स्वर्ण-रजत मुद्राएँ, सिल्वर ग्लास सहित अनेक आकर्षक पुरस्कार रखे गए, जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया। एडीएम (एफ) गजेंद्र कुमार ने सुनील गोयल को सम्मानित किया और आईआईए सदस्यों को जेड सर्टिफिकेट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का संचालन उमेश गोयल और विपुल भटनागर ने किया, जबकि सचिव राहुल मित्तल ने सभी अतिथियों और सदस्य परिवारों का स्वागत किया। कपूर थर्माकॉल के मालिक विजय कपूर ने ब्रास के सिक्के वितरित किए। कार्यक्रम के अंत में एआरबी द्वारा सभी सदस्य परिवारों को दीपावली गिफ्ट्स प्रदान किए गए।

इस अवसर पर राहुल मित्तल, सुधीर अग्रवाल, नमन जैन, अमन गुप्ता, अशोक अग्रवाल, नवीन जैन, मनोज अरोरा, सुधीर गोयल, शरद जैन, विपुल भटनागर, अमित गर्ग, अनुज स्वरूप बंसल, सुशील अग्रवाल, मनीष भाटिया, दीपक सिंघल, उमेश गोयल, राज शाह, अनमोल गर्ग, तुषार गुप्ता, प्रेरक जैन, अनमोल अग्रवाल, अरविंद मित्तल, रजत जैन, प्रवीण गोयल, राजेश गोयल, संजीव मित्तल, शमित अग्रवाल, मनीष जैन, कपिल मित्तल, अंकित मित्तल, अतुल अग्रवाल, नईम चांद, अतुल जैन, डॉ. यशपाल सिंह, मुकुल गोयल, प्रमोद अरोरा, एफ.सी. मोगा, फैसल राणा, रमेश गुप्ता, विजय कपूर, विनोद जलोत्रा, मोहित गर्ग और आकाश गुप्ता सहित सैकड़ों सदस्य परिवार शामिल हुए। दीपावली उत्सव ने आईआईए परिवार में एकता, आनंद और उल्लास का अद्भुत वातावरण बना दिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts