भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ़्फ़रनगर। थाना छपार क्षेत्र के गांव बढिवाला में पति ने आपसी विवाद के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से डंडे से पिटाई कर डाली,जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी,सूचना मिलने पर पुलिस व मौके पर पहुँचे घायल महिला के परिजनों के द्वारा महिला को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में दिखाया गया जहां गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफ़र कर दिया गया,मेरठ मैडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान घायल महिला की मौत हो गयी,जिसके पश्चात मेरठ पुलिस के द्वारा म्रतक महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।वही महिला की मौत के बाद महिला का पति मौके से फरार हो गया,महिला के परिजनों के द्वारा महिला के पति सहित 5 लोगो पर कार्यवाही हेतु थाना छपार पर प्रार्थना पत्र दिया हुआ है।सरधना के मोहल्ला धर्मपुरी ईदगाह नई बस्ती निवासी रुखसार की शादी अब से कुछ वर्ष पूर्व छपार क्षेत्र के गांव बढिवाला निवासी मुरसलीन के साथ हुई थी,दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके पश्चात म्रतक महिला अपने मायके रह रही थी,कल दिनांक 13 जुलाई को बच्चो की टीसी की बात कहकर मुरसलीन अपनी पत्नी को सरधना से बढिवाला लेकर आय हुआ था,जिसके पश्चात म्रतक महिला व उसके पति में किसी बात को लेकर विवाद हो गया,विवाद के पश्चात पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से डंडों से पिटाई कर दी जिसमे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी थी,म्रतक महिला के 6 बच्चे है,जिनमे 4 लड़के व 2 लडकिया है।वही म्रतक महिला की एक ऑडियो अपने घर वालो से बातचीत करते हुए खूब वायरल हो रही है जिसमे महिला ने मरने से पूर्व अपने घर वालो को रो रो कर बताया कि किस तरीके से उसके पति ने उसके साथ मारपीट की है,ओर किस बहाने से वह उसे लेकर आय था।वही इस प्रकरण में सीओ सदर राजू कुमार साव ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बढिवाला थाना छपार से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति के द्वारा उसकी पत्नी के साथ झगड़ा किया जा रहा है और उसके साथ मारपिटाई की जा रही है,इस सूचना पर तत्काल थाना छपार पुलिस के द्वारा मौके पर पहुँचा गया,पीड़ित महिला को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया,यहां से गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफ़र कर दिया गया,इलाज कर दौरान महिला की म्रत्यु हो गयी,आसपास के लोगो से पूछताछ में पता चला है कि ये दोनों पति पत्नी डेढ़ साल से सरधना में रहते है,ओर 13 तारीख को ही ग्राम बढिवाला में आए थे बच्चो की टीसी कटाने के लिए,टीसी के पश्चात दोनों में कहासुनी हुई जिसमें पति ने अपनी पत्नी के ऊपर हमला कर दिया,जिसे गंभीर चोटें आई,बहरहाल घरवालों की तरफ से तहरीर प्राप्त कर हत्या की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया है,सीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।















