मुज़फ्फरनगर में संयुक्त हिंदू मोर्चा द्वारा पहलगाम आतंकवादी घटना में मारे गए 28 निर्दोष हिंदुओं की तेहरवीं पर आर्य समाज मंदिर में हवन व शोकसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। सर्वप्रथम हवन कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई, तत्पश्चात शोकसभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मोर्चा अध्यक्ष मनोज सैनी ने राकेश टिकैत के साथ जन आक्रोश यात्रा में हुई घटना पर अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं हिंदू समाज को कमजोर करती हैं। उन्होंने एक वक्ता द्वारा सर कलम की धमकी की कड़ी निंदा की और कहा कि यह अस्वीकार्य है। उन्होंने कैराना की सांसद इकरा हसन द्वारा हिंदू संगठनों को आतंकवादी कहने पर उसकी राष्ट्रविरोधी सोच की आलोचना की। शोकसभा में कृष्ण गोपाल मित्तल, संजय अरोड़ा, डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, सुनील तायल, नीरज शर्मा, वागेश अग्रवाल, मुकेश आर्य, लोकेश सैनी, सुभाष जैकी, अमरीश गोयल सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अनूप सिंह राठी ने किया। सभा में हिंदू एकता का संदेश प्रमुखता से उभरा।















