मुज़फ्फरनगर में शहीद भगत सिंह एकता मंच द्वारा 23वीं निशुल्क ग्रीष्मकालीन जल सेवा का शुभारंभ

मुज़फ्फरनगर में शहीद भगत सिंह एकता मंच(रजि.) द्वारा 23वीं निशुल्क ग्रीष्मकालीन जल सेवा का शुभारंभ रेलवे स्टेशन पर किया गया। इस अवसर पर मीठा शर्बत, छोले चावल और हलवा वितरित किया गया, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को गर्मी में राहत मिली। कार्यक्रम में पूज्य स्वामी ब्रह्मानंद पुरी जी, जगपाल सिंह जी और महात्मा सर्वानंद पुरी जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

इस सामाजिक आयोजन में प्रमुख समाजसेवी श्री भीमसेन कंसल, सतपाल मान, सत्यप्रकाश रेशू, अनमोल छाबड़ा, सतीश मलिक, पवन मित्तल, देशराज चौहान, जगदीश नारंग, श्याम मल्होत्रा, सुनील शर्मा, ऋषभ जैन, कृष्ण मल्होत्रा, प्रमोद प्रजापति, बलविंदर सिंह, विनोद राठी, राजकुमार साहनी, सचिन छाबड़ा, मलकीत सिंह, इकबाल सिंह, रमेश सकूजा, सतनाम छाबड़ा, सेवा सिंह, सुखदेव सिंह, अनिल धमीजा, राहुल बंसल, कृष्णा भाटिया, पुष्पेंद्र तोमर और नीलम ढींगरा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस सेवा से शहरवासियों और यात्रियों को अत्यधिक राहत मिली, और यह आयोजन एक प्रेरणा बन गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts