सभी गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए हेल्पडेस्क बनेगा: डीएम जे. रीभा

बांदा में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति व टीकाकरण कार्यक्रम की बैठक में जिलाधिकारी जे. रीभा ने निर्देश दिए कि सभी गर्भवती महिलाओं की जांच सुनिश्चित करने के लिए हेल्पडेस्क बनाया जाए और जांचों का एचआरपी रजिस्टर में अंकन हो। उन्होंने स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, नियमित व विशेष टीकाकरण अभियान, संस्थागत प्रसव, कुपोषण, परिवार नियोजन व टीबी मुक्त अभियान जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ, सीएमएस व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts