बांदा : वेतन ने मिलने से स्वास्थ्य कर्मी नाराज

बांदा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले जनपद बांदा के एनएचएम कर्मचारियों द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर वेतन भुगतान में हो रही देरी के विरोध में जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा को प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ बांदा के जिलाध्यक्ष डॉ मिलेंद्र सिंह के नेतृत्व में 11 से 13 फरवरी तक चल रहे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत दिया गया, जिलाध्यक्ष ने बताया कि कर्मचारियों को दो माह से ज्यादा से वेतन नहीं मिला है, उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रदेश में लगभग डेढ़ लाख संविदा कर्मचारी तैनात हैं जिनको माह जुलाई 2025 से ही अपने पारिश्रमिक के रूप में मिलने वाले मासिक मानदेय का समय से भुगतान नहीं हो पा रहा है, एक माह का मानदेय दो माह में या उससे अधिक समय बीत जाने के उपरांत प्राप्त हो रहा है।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ बांदा के जिला महामंत्री शोभित गुप्ता ने बताया कि मानदेय मिलने में लगातार विलंब के कारण अल्प वेतन भोगी संविदा कर्मचारियों को आर्थिक व मानसिक संकट का सामना करना पड़ रहा है, जोकि अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है, यह स्थिति न केवल अमानवीय है बल्कि विभागीय व्यवस्था की गंभीर विफलता को भी दर्शाती है।वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के मंडल महामंत्री पंकज नामदेव जी ने कहा कि एसवएनवए स्पर्श पोर्टल आने के बाद आए दिन कभी लिमिट शून्य, तो कभी बिल फेल या जनपद में बजट की अनुउपलब्धता जैसे कारण बताए जाते हैं, मंडल महामंत्री ने बताया कि प्रांतीय संगठन द्वारा पिछले लगभग 6 माह से कई बार उच्च अधिकारियों से वार्ता व पत्राचार किए जाने के बावजूद भी मानदेय भुगतान व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है, और इसी को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा और प्रमुख सचिव से सभी संविदा कर्मचारियों के मानदेय का प्रत्येक माह की 7 तारीख तक अनिवार्य रूप से भुगतान सुनिश्चित किया जाए इसकी मांग की और भविष्य में मानदेय विलंब की पुर्नवृत्ति ना हो इसके लिए समयबद्ध भुगतान एसओपी जारी की जाए इसकी मांग की और संगठन ने यह भी अवगत कराया कि भविष्य में प्रत्येक माह की 7 तारीख तक मानदेय का भुगतान सुनिश्चित नहीं किया जाता तो संघ जनपद के समस्त संविदा कर्मचारियों के साथ नो पे- नो वर्क की थीम पर कार्य बंद कर जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन कार्यक्रम में जनपद के प्रत्येक स्वास्थ्य इकाइयों एवं मुख्यालयों एवम ब्लॉकों से, जिला संरक्षक जिला कार्यक्रम प्रबंधक कुशल यादव, डॉक्टर कमलेश पटेल जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉक्टर प्रियंका जिला उपाध्यक्ष रश्मि अवस्थी जिला महिला संगठन मंत्री, नवल किशोर, आशीष राठौर, जावेद खान, डा सुमन मिश्रा, शीलू कुमारी, शिखा तिवारी मल्टी शुक्ला शिवम बाजपेई, डाक्टर पंकज सिंह, डाक्टर रुपेश त्रिपाठी, डा खान, को हेमंत पटेल, अवध नरेश, मधु स्टाफ नर्स पूजा, काजल, अर्चना स्वेच्छा गुप्ता, निशा , चंद्रेश अरविंद कुमार आदि सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts