बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बीती देर रात्रि को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के काशीराम कालोनी में रहने वाले साकिब पुत्र अनीस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी कि 9 फरवरी की देर रात्रि को अज्ञात चोर द्वारा उनका ई-रिक्शा घर के सामने से चोरी कर लिया गया है। सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। बीती देर रात्रि को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को कनवारा बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गये अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि 7 फरवरी 26 को काशीराम कालोनी के पास से रिक्शा चुराया था। मौके से ई-रिक्शा बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों में नौसाद पुत्र पप्पू निवासी खाईपार हाल पता काशीराम कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा व सुघर सिंह पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम बसहरी थाना मटौंध जनपद बांदा शामिल हैं।















