संत चावरा विद्यालय में विज्ञान एवं कला पारदर्शिनी मेला का भव्य आयोजन

शाहपुर। संत चावरा विद्यालय में विज्ञान एवं कला पारदर्शिनी मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारम्भ बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संजय भारती जी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान एवं कला मॉडल्स का अवलोकन करते हुए उनकी सराहना की तथा विकसित भारत@2047 और Inspire India वेबसाइट से जुड़कर अपने नवाचारों को साझा करने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया।

मेले में छात्रों द्वारा विविध विषयों पर बनाए गए मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे, जिनमें सड़क सुरक्षा नियम, वर्षा सेंसर, हृदय में रक्त परिसंचरण प्रणाली, कंप्यूटर के भागों का प्रदर्शन, तथा संत चावरा स्कूल का सुंदर मॉडल प्रमुख रहे। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और तकनीकी ज्ञान को देखकर अतिथि एवं अभिभावक अत्यंत प्रभावित हुए।

इस अवसर पर जर्मनी से आए विशेष अतिथि वोल्फगांग हेरबेर्टज़ और बेर्न्ड वास्कोव्स्की भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों के कार्यों की प्रशंसा की और उनकी मेहनत की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने बच्चों की सृजनात्मक प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन अत्यंत अनुशासन एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिससे विद्यालय में नवाचार और विज्ञान के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts