एसडी कॉलेज की वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य शुभारंभ

एसडी कॉलेज की वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ आज महाविद्यालय के खेल प्रांगण में हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर, चीफ प्रॉक्टर अरविंद पवार, अजय पाल, अंशुल शर्मा, नितिन, संदीप, कर्मजीत कौर आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।

प्राचार्य ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। शारीरिक शिक्षा के प्रोफेसर इंचार्ज अजय पाल सिंह ने विभाग की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि कार्यवाहक नितिन कुमार ने खिलाड़ियों को ईमानदारी से खेलने की शपथ दिलाई।

अंशुल शर्मा, चंद्रमणि, नागेंद्र और संदीप कुमार ने मार्च पास्ट का संचालन किया। मंच संचालन सविता ने किया। इस अवसर पर अनुशासन समिति के चीफ प्रॉक्टर अरविंद पवार, अलका बंसल, शिखर चंद, प्रवीण, मदन पाल, खुशबू यादव, अजय सचदेवा, शिवानी मौर्य, विकास कुमार सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का समापन 27 मार्च को होगा। आयोजन में बीपीएड विभागाध्यक्ष अंशुल शर्मा, कर्मजीत कौर, प्रणव शर्मा और आदित्य आनंद का विशेष सहयोग रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts