अलवर में चोरी की वारदातें करने वाले गिरोह का भंडाफोड़,

अलवर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएसपी अंगद शर्मा ने बताया कि पकड़े गए चोर पहले सूने मकानों की रेकी करते थे और फिर वहां चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इस पूरे मामले में अलवर पुलिस ने आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से चोर की मीडिया के सामने बाइट भी करवाई। चोरों ने खुलासा किया कि वे पहले मकान की लाइट बंद होने पर उसे निशाना बनाते थे। चोरी के बाद सामान और पैसे आपस में बांट लेते थे और तुरंत खर्च कर देते थे। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि आप घर से बाहर जा रहे हों तो घर की लाइट चालू छोड़ें ताकि चोरों को घर खाली होने का शक न हो। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। चोरों ने अलवर शहर में कई चोरी की वारदातें कबूल की हैं और अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts