बांदा में कांग्रेसियों का ईडी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, सरकार और ईडी पर लगाया पक्षपाती होने का आरोप

बांदा में कांग्रेसियों ने ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के खिलाफ सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किए जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए ईडी और मौजूदा सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया। कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने आरोप लगाया कि ईडी सरकार के इशारे पर काम कर रही है और विपक्ष को दबाने के लिए ऐसी कार्यवाहियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन दबावों से डरने वाली नहीं है और आगामी चुनावों में सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लिया। विरोध प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, महिला जिला अध्यक्ष सीमा खान, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, सत्य प्रकाश द्विवेदी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts