संसद में पेश होंगे चार अहम बिल,

संसद के 2026 के मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते आज (सोमवार, 10 अगस्त) से शुरुआत हो गई है. लोकसभा में सोमवार को 4 अहम बिल पेश होंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 अहम बिल पेश करेंगे. इनमें केरल (अल्टरेशन ऑफ नेम) और नेशनल को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन अमेंडमेंट बिल शामिल हैं.वहीं अर्जुन राम मेघवाल ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स और जी. किशन रेड्डी माइंस एंड मिनरल्स अमेंडमेंट बिल पेश करेंगे.

महिला आरक्षण-डिलिमिटेशन और एफसीआरए संशोधन बिल की काफी चर्चा रही है, लेकिन ये दोनों बिल सोमवार की कार्यसूची में शामिल नहीं हैं. हालांकि विपक्ष सोमवार लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे की तैयारी में है. अहम बात यह भी है कि सदन में रणनीति तय करने के लिए संसद में राज्यसभा में विपक्ष के नेता के कक्ष में विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक होगी.संसद का मानसून सत्र अभी तक हंगामे से भरा रहा है. विपक्ष ने पेपर लीक और राम मंदिर के मुद्दे पर सरकार को घेरा. इस बीच कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, ‘भारत के गृह मंत्री लोकसभा और राज्यसभा से नदारद हैं. हमने गृह मंत्री से सिर्फ एक ही बात पूछी है, दिल्ली में छात्रों पर ज़ुल्म किसने किया? हमें भारत के गृह मंत्री से जवाब चाहिए, लेकिन वह जवाब देने को तैयार नहीं हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts