होली का त्योहार आते ही औरैया में खुशियों की बयार बहने लगी। पूर्व मंत्री एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राम जी शुक्ला के आवास पर रंगों का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर होली खेली। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और होली गीत गाकर लोगों ने पर्व की बधाई दी।
पूर्व मंत्री राम जी शुक्ला ने इस मौके पर कहा कि होली उमंग और उल्लास का त्योहार है, जो आपसी गिले-शिकवे मिटाकर लोगों को जोड़ने का काम करता है। वहीं, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं सपा नेता लाल जी शुक्ला ने भी इस पर्व को भाईचारे और एकता का प्रतीक बताया।
होली के इस आयोजन में श्याम जी शुक्ला, ओम जी शुक्ला, किशन जी शुक्ला, बबलू बाजपेई, अरुण त्रिवेदी, प्रदीप दुबे, अमित तिवारी, संजीव पोरवाल, विवेक पोरवाल सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
वहीं, युवाओं ने भी इस पर्व का भरपूर आनंद उठाया। जगह-जगह युवाओं की टोलियां फिल्मी गानों पर झूमती नजर आईं। सात्विक तिवारी, अंश पोरवाल, शिवा गोयल, छोटू चौधरी सहित अन्य युवाओं ने ढोल की थाप पर नाचते-गाते हुए होली का जमकर आनंद लिया।















