शाहपुर। एक्सपर्ट एकेडमी, मंगलापुरी मंडी के निकट, में वार्षिक परीक्षाफल (2024-25) घोषित किया गया, जिसमें मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्र अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित रहे।
कक्षा नर्सरी में कबीर सैफी, नित्या और अरहम ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। एलकेजी में आलिया, खूबेब और अर्श चौधरी, यूकेजी में अलशिफा, फैज और आखिफ, प्रथम कक्षा में शौर्य, अक्षित और मिष्टी, दूसरी कक्षा में काशवी, प्रीत और रोहिणी, तीसरी कक्षा में अदिति, अनवी और आशवी, चौथी कक्षा में अवनी, अंशिका और अदिति, पाँचवीं कक्षा में कनिका, रिया और अक्षिका, छठी कक्षा में बुशरा, सुहेल और आदित्य, सातवीं कक्षा में राज राठी, आदित्य और विक्रांत, जबकि आठवीं कक्षा में पाखी देशवाल, विदिशा आर्य और उर्वी ने शीर्ष स्थान हासिल किया।
सत्र 2023-24 का सर्वोच्च विद्यार्थी पुरस्कार शिवांक (पुत्र श्री संदीप कुमार, ग्राम शोरम, मुजफ्फरनगर) को दिया गया, जबकि सत्र 2024-25 का सर्वोच्च विद्यार्थी पुरस्कार बुशरा (पुत्री श्री शाहनवाज, निवासी कस्बा शाहपुर) को प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि संदीप चौधरी (पीसीएस, जिला समाज कल्याण अधिकारी, कुशीनगर), सचिन चौहान (उपनिरीक्षक, आगरा) और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. गौरव सैनी (एमबीबीएस, एमडी) ने छात्रों को पुरस्कार वितरित किए और प्रेरणादायक भाषण दिया। विद्यालय प्रबंधक प्रवीण कुमार ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय इंचार्ज नगमा सैफी और अध्यापकगण तरुण कुमार, विशाल धीमान, तारीक, अलका, प्राची, निधि और निकिता आदि उपस्थित रहे।















