भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
शामली। थानाभवन निवासी एक व्यक्ति को नागरिकों से विवाद करने के मामले में पुलिस ने तीन दिन दूसरी बार गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में चालान कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि थानाभवन के मौहल्ला छत्ता बंगला निवासी नागरिकों की शिकायत पर पहुची पुलिस ने मौहल्ले में हुडदंग मचा रहे आरोपी मोहल्ला छत्ता बंगला निवासी सोनू पुत्र गोपाल को गिरफ्तार कर शांति भग की धारा में चालान कर जेल भेज दिया। आरोपी एक दिन पूर्व ही जेल से जमानत पर घर लौटा था। हुडदंग मचाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया था।















