एसएसपी के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा 4 एनबीडब्ल्यू वारण्टी को गिरफ्तार कर भेज जेल।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

शामली।थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम द्वारा 4 एनबीडब्ल्यू वारण्टी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार वांछित, एनबीडब्ल्यू वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन व थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में थानाभवन पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में 4 एनबीडब्ल्यू वारंटी व्यक्तियों योगेश पुत्र गोविन्द, रजनीश पुत्र अन्तुराम, वीर सिंह पुत्र नत्थू ,रामलाल पुत्र नकली निवासी ग्राम ख्यावडी थाना थानाभवन जनपद शामली को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना थानाभवन पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक श्यौराज सिंह, कॉस्टेबल अनुज कुमार शामिल रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts