राजगढ़ (अलवर)। कस्बे के पटायरी की डूंगरी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक निजी फाइनेंस बैंक की ओर से कक्षा 1 से 5 तक के जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या रेशमा मीना ने बैंक द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बैंक के क्रेडिट मैनेजर अल्केश भगत ने बताया कि उनका बैंक हमेशा जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास करता है। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह गुर्जर, अल्केश भगत, डालचंद मीना, गोपाल जागा, सोनू सैनी, पायलेट सैनी, अध्यापिका सुमन गुप्ता और कविता मीना उपस्थित रहे।















