मालाखेड़ा। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों और ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मालाखेड़ा क्षेत्र के एक निजी मैरिज हॉल में किया गया। इस शिविर में पंचायत समिति मालाखेड़ा की ग्राम पंचायतों के प्रशासक और ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एवीएन त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 7 सूत्रीय कार्यक्रम की जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि प्रत्येक वर्ग तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ कैसे पहुंचाया जाए तथा सूचीबद्ध योजनाएं कैसे बनाई जाएं।
इंडिगो टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के जिला समन्वयक और ब्लॉक समन्वयक महेंद्र तिवारी ने बताया कि 7 अगस्त को आयोजित प्रशिक्षण शिविर में पंचायत समिति क्षेत्र के प्रशासक, ग्राम विकास अधिकारी और ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर में एडवोकेट भूरे खान, सेठू राम यादव, प्रशासक हेमलता बैरवा, प्रशासक तुलसीदास और सुनील कुमार अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रशासक तुलसीदास ने जानकारी दी कि प्रशिक्षण के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। यह प्रशिक्षण प्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा, जिससे वे अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों की नई रूपरेखा तैयार कर सकेंगे।















