सीएम योगी के सभा स्थल का डीएम-एसपी ने किया सघन निरीक्षण

बाँदा। सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। डीएम और एसपी ने फोर्स के साथ सभा स्थल और हेलीपैड का सघन निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने बताया कि मुख्यमंत्री का आगमन 9 जुलाई को सुबह 11 से 12 बजे के बीच प्रस्तावित है। सीएम का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा और उसके बाद वह पी0जे0एन0 कॉलेज में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।वीआईपी मूवमेंट और बदलते मौसम को देखते हुए डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए है। सभा स्थल पर बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, मेडिकल और अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों को समय सीमा के अंदर सभी काम पूरा करने की चेतावनी भी दी गई।एसपी पलाश बंसल ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सुरक्षा और व्यवस्थाओं में कोई चूक न हो।सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हो।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts