संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी समस्याएं

बाँदा।तहसील अतर्रा में  जिलाधिकारी अमित आसेरी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।समाधान दिवस में कुल 167 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को तत्काल राहत प्रदान की गई। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए प्रेषित किया गया।डीएम अमित आसेरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित समय सीमा में किया जाए। उन्होंने कहा कि निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर प्रकरण में निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।एसपी पलाश बंसल ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण किया जाए।कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर जनपद स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts