समाजवादी पार्टी की बैठक में जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी बोले ,मतदाता सूची में किसी भी मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता एसआईआर अभियान को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी मतदाता का नाम जानबूझकर या मनमाने ढंग से मतदाता सूची से हटाया गया तो समाजवादी पार्टी इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। ज़िया चौधरी ने कहा कि पार्टी प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेगी ताकि मतदाता सूची का कार्य पारदर्शी ढंग से पूरा हो सके, लेकिन अगर किसी प्रकार की साजिश के तहत मतदाताओं की वोट काटने की कोशिश की गई तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने जिले के सभी सपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथों पर सक्रिय रहकर मतदाताओं की वोट सुरक्षा सुनिश्चित करें और लोगों को अभियान के नियमों की जानकारी दें। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्रीय बीएलओ से निरंतर संवाद बनाए रखें और किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत पार्टी नेतृत्व को अवगत कराएं।

बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी, प्रदेश सचिव नौशाद अली, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी, साजिद हसन, पवन बंसल, असद पाशा, सपा सभासद नदीम खान, चौधरी ओमपाल सिंह और पवन पाल ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ियों को रोकना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है और हर सपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दे।

बैठक में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव सचिन पाल, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव पूजा अनिल अंबेडकर, सपा नेता चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, अमीर कासिम एडवोकेट, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव फ़हीम अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा फिरोज अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड राशिद मलिक, सलीम अंसारी, अंकित शर्मा, धर्मेंद्र सिंह नीटू, बालेंद्र मौर्य, हनीफ इदरीसी, फैसल राणा एडवोकेट, नदीम मलिक, लोकेंद्र कुमार, सपा सभासद शहजाद चीकू, रुस्तम राणा, हसीब राणा, जाउल चौधरी, सैयद मोहम्मद मेंहदी, राशिद जैदी, आयुष चौधरी, इरफान मलिक, गौरव, हर्ष त्यागी और सलीम कुरैशी सहित बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में पार्टी के सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने अंत में कहा कि सपा कार्यकर्ता जनता से सीधे जुड़कर उन्हें मतदान प्रक्रिया की जानकारी दें और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मतदान अधिकार से वंचित न रहे। बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें जिलेभर से आए कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनता के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts