भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। बीजेपी जिला पंचायत सदस्य ने लिया संन्यास ब्राह्मण समाज ने किया सम्मानित और स्वागत। जनपद में विगत दिवस बीजेपी जिला पंचायत सदस्य जयभगवान शर्मा द्वारा संतो के सानिध्य में शुक्रतीर्थ की पावन धरा पर, सन्यास लिया गया था।
वही आज स्वामी भगवान आश्रम का सम्मान समारोह ब्राह्मण समाज के द्वारा नवीन मंडी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्म प्रकाश शर्मा के द्वारा की गई व संचालन संजय मिश्रा के द्वारा किया गया। सभी ने स्वामी के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लिया और फूलमाला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर स्वामी का अभिनंदन किया।सभी ने स्वामी के द्वारा लिए गए इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया। और समाज को सही दशा व दिशा दिखाने का अनुरोध किया।सभा को संबोधित करते हुए स्वामी जी ने कहा कि मनुष्य को सदैव नेक कार्य करने चाहिए और हमेशा सत्य व धर्म के मार्ग पर चलते हुए सदैव प्रभु का गुणगान करते रहना चाहिए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर संदीप शर्मा, अमित वत्स, रवि शर्मा,सुशील शर्मा,रोहित शर्मा, रमन शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, अंशुल शर्मा,लक्ष्मण शर्मा,बिट्टू शर्मा, सचिन शर्मा, अविनाश भारद्वाज, आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।















