भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। रोटरी क्लब समर्पण द्वारा एक वाटर कूलर की स्थापना प्राइमरी विद्यालय,नंबर 1 ग्राम लच्छेडा में कराई गई। इसके प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन नीरज कौशिक द्वारा बच्चों को जल संरक्षण और उपयोग के बारे में व विज्ञान और उनके पढ़ाई संबंधित बहुत ही सुंदर शब्दों में उनको जागरूक किया गया , ग्राम प्रधान द्वारा क्लब को धन्यवाद दिया गया l
कार्यक्रम में प्रधानअध्यापक श्री सजीव शर्मा और अध्यापक श्री डेविड द्वारा रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर समर्पण द्वारा किए गए सामाजिक कार्य की प्रशंसा की गई l ज़ोनल असत गवर्नर रो. नियम शर्मा जी द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई l
क्लब अध्यक्ष रो. संदीप मित्तल, सचिव रो. विकास भार्गव, कोषाध्यक्ष रो. विजय मित्तल द्वारा उपस्थिति सभी सदस्यो को हार्दिक आभार प्रकट किया। और भविष्य में क्लब द्वारा सामाजिक कार्य में और योगदान करने का संकल्प लिया गया इस कार्यक्रम में मौजूद रहे रोटेरियन अंशुल मित्तल, शक्ति संगल, गुलशन सचदेवा, प्रवेश गर्ग अनिमेष जिंदल, आदित्य जैन, संदीप गुप्ता, आदि मौजूद रहे।
















