रिजल्ट घोषित होने पर शारदेन स्कूल के विद्यार्थियों में खुशी की लहर

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

 

मुज़फ्फरनगर । आज बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कक्षा दस का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही खुशियों की लहर दोगुनी हुई। मिद्दत फातिमा ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया।

साक्ष्य जैन व कनिष्का वर्मा ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। और वेदांश राणा ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही रिदम वाधवा ने मैथ्स में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए, अर्णव जैन ने मैथ्स में शत प्रतिशत प्राप्त किए ,जय ओम सिक्का ने सोशल साइंस में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए, मिद्दत फातिमा ने इंग्लिश और मैथ्स में शत प्रतिशत प्राप्त किए तथा सोशल साइंस और हिंदी में 99 अंक प्राप्त किए, इशांत शर्मा ने मैथ्स में 99 अंक प्राप्त किए। वेदांत राणा ने हिंदी और मैथ्स में 99 अंक प्राप्त किए। कई छात्र-छात्राओं ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। सभी बच्चों की कड़ी मेहनत एवं परिश्रम का फल आज उन्हे सफलता के रूप में मिला। प्रधानाचार्य धारा रतन ने मेधावी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। माता पिता एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधक विश्व रतन ने शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts