जयपुर : सुशासन सप्ताह के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन,

जयपुर ,सुशासन सप्ताह के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें सेवानिवृत आईएएस राजेश्वर सिंह, पूर्व आईएफएस दीपनारायण पाण्डेय और शिक्षाविद प्रोफेसर विद्या जैन ने अपना संबोधन दिया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने की। इस कार्यक्रम में जयपुर जिला प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न नवाचारों, जैसे ‘रास्ता खोलो अभियान’, ‘नशा मुक्त जयपुर अभियान’, ‘सक्षम जयपुर अभियान’ और ‘ज्ञानधरा अभियान’, की जानकारी दी गई।

कार्यशाला के दौरान जिला-जयपुर, जयपुर ग्रामीण और दूदू का विजन डॉक्यूमेंट-2047 का विमोचन भी हुआ। इसके साथ ही, ‘सुशासन की दिशा में जयपुर जिला प्रशासन के प्रयास’ नामक वीडियो फिल्म का प्रसारण किया गया। वक्ताओं ने सुशासन के माध्यम से समाज के अंतिम तबके तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यशाला में अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) श. कुंतल विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) सुमन पंवार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) देवेन्द्र कुमार जैन, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शेर सिंह लुहाड़िया सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी भी उपस्थित थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts