राजस्थान , जयपुर नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर को 2024 के अटल भूषण सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अटल फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. गुर्जर को यह प्रतिष्ठित सम्मान ‘समाजसेवी और राजनीतिज्ञ’ श्रेणी में उनके समाज सेवा और जनकल्याण के प्रयासों के लिए दिया गया।

कार्यक्रम प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जहां श्याम जाजू (मुख्य संरक्षक) और अपर्णा सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष) समेत कई प्रमुख गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इस अवसर पर डॉ. गुर्जर ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है और समाज की सेवा के प्रति उनके संकल्प को और मजबूती प्रदान करता है।















