बाँदा।पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम बांदा व पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा पुलिस लाइन बांदा परिसर में पारंपरिक रीति रिवाजों व विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर होलिका दहन कार्यक्रम किया गया होली पर्व पर सभी प्रकार की नकारात्मकता, अहंकार और पाप के दहन के प्रतीक स्वरूप होलिका दहन के अवसर पर पुलिस लाइन बांदा में पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस0 व पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा पारंपरिक रीति रिवाजों व विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम एवं पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक बांदा सहित पुलिसकर्मी व उनके परिजन आदि मौजूद रहे। वही देर रात जनपद बाँदा में 200 से अधिक स्थानों पर फ़ाग व होली गीत गाते हुए होलिका दहन किया ।शहर में140 स्थानों पर होलिका दहन किया । होलिका दहन के बाद लोगो ने एक दूसरे को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। फ़ाग की टोलियां जगह जगह सजी रही। जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए।रातभर पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मी गश्त करते रहे। किसी भी तरह का कोई वाद विवाद सामने नही आया।















