रंगदारी मांगने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

बाँदा।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विवेचना के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति से रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर पर सलमान पुत्र सलीम द्वारा विगत 28 फरवरी को पुलिस को सूचना दी कि मुहल्ले का अनस पुत्र इसरार निवासी मर्दननाका कोतवाली नगर रंगदारी की मांग कर रहा है। पैसे ना देने पर वह व जान से मार देने की धमकी दे रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी पलाश बंसल के द्वारा तत्काल मुकदमा दर्ज कराए जाने के साथ कार्यवाही के निर्देश दिए गए। सूचना पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त अनस पुत्र इसरार को रामनिवास मंदिर के पास निम्नी पुलिया लोहार तलैया मर्दननाका थाना कोतवाली नगर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया। डाक्टरी परीक्षण के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में मर्दननाका चौकी प्रभारी दारा सिंह,आरक्षी दीपक साहू,महेन्द्र कुमार शामिल रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts