वराडा कस्बे में हनुमानजी का भव्य मेला, श्रद्धालुओं ने लिया भाग

वराडा कस्बे में शनिवार को हनुमानजी का भव्य मेला धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। मेले में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, और पूरा कस्बा उल्लास से भरा हुआ था। सुबह के समय मंदिर में विधिवत पूजन और महाआरती के बाद ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें बैंड-बाजे और ढोल-ढमाकों के साथ युवाओं ने नृत्य किया। मेले में श्रद्धालुओं के लिए पानी और छाया की उत्तम व्यवस्था की गई थी, और पांडालों में बैठकर प्रसादी का आयोजन हुआ। हाट बाजार में खिलौने, मिठाइयाँ, आइसक्रीम और फल बिक्री के लिए लगे थे, जो मेले की रौनक को बढ़ा रहे थे। इस दौरान व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर सेवा कार्यों में भाग लिया। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु झूमते हुए भजनों का आनंद लेते नजर आए। इस वर्ष मेले में स्व. छोगाजी राजपुरोहित के सुपुत्र झालाजी पलायसा परिवार को सम्मानित किया गया। सांसद लुम्बाराम चौधरी और पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने भी आयोजन की सराहना की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts