केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने रामगढ़ में की जनसुनवाई, पहलगाम घटना पर की कड़ी प्रतिक्रिया

रामगढ़ विधानसभा के मालपुर और ललावंडी में केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सांसद जनसंपर्क संवाद कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह द्वारा स्वागत किया और अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं को उठाया, जिनका तुरंत निस्तारण किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में पहलगाम की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादियों ने भारतीय नागरिकों की हत्या कर भारत की आत्मा पर हमला किया है, और उन्हें जल्द ही सजा दी जाएगी। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराने के फैसले का समर्थन किया, जो देश के ताने-बाने को समझने में मदद करेगा।भूपेंद्र यादव ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे पीएम सूर्य योजना, वक्फ बोर्ड संशोधन, गोकुल मिशन, और टीबी मुक्त भारत पर भी जोर दिया और लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर कई भाजपा कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts