बबेरू/बांदा। बबेरू कस्बे के कमासिन स्थिति प्रसिद्ध मां मढ़ीदाई मंदिर सावन मास के तीसरे सोमवार पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी ,जिसमे भक्तों के द्वारा सुबह से ही मंदिर परिसर में पहुंचकर भगवान शंकर की मूर्ति व मढ़ी दाई की मूर्ति पर जलाभिषेक किया है। जो मां मढ़ीदाई मंदिर की मूर्ति है,वह पंचमुखी है जो शिवलिंग की तरह दिखती है। लोगों का मानना है। की जो मां मढ़ी दाई मंदिर की मूर्ति है, वह इस तरह की दूसरी मूर्ति कहीं देखने को नहीं मिली, अगर देखी गई है तो पशुपति नाथ मंदिर नेपाल में देखी गई है। मां मढ़ीदाई मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धा भाव के साथ आता है, तो उसकी मनोकामना आवश्य पूरी होती है जिसमें सावन महोत्सव का कार्यक्रम मंदिर में एक माह का रखा गया है. जिसमें सावन के तीसरे सोमवार पर श्रद्धालु की भीड़ देखने को मिली है। इसमें आज सुबह 10 बजे तक श्रद्धालुओं की बराबर उमड़ रही है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मंदिर परिसर में मौजूद है।















