वेतन न मिलने से मालाखेड़ा नगर पालिका के सफाई कर्मियों का धरना प्रदर्शन

मालाखेड़ा नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने वेतन न मिलने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा उन्हें दो माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, पिछले 16 महीनों से पीएफ भी नहीं दिया गया, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। नगर पालिका के मुख्य द्वार पर महिला और पुरुष सफाई कर्मियों ने एकजुट होकर विरोध जताया। प्रदर्शन में विश्राम, लिछमा, मीरा, अनीता, रोशन, पूजा, सोनू, विमला और लक्ष्मी सहित कई सफाई कर्मी मौजूद रहे। कर्मियों का कहना है कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। जब नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इससे पहले भी सफाई कर्मियों को वेतन न मिलने की स्थिति में सफाई बंद करनी पड़ी थी, जिसके बाद ठेकेदार ने भुगतान किया और सफाई कार्य दोबारा शुरू हुआ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts