शेखपुरा गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो भाइयों पर जानलेवा हमला, एक गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा गांव में मामूली कहासुनी के बाद शुक्रवार देर रात दबंग युवकों ने मोहम्मद फरीद उर्फ अफरीदी और उसके भाई इंतजाम पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में फरीद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल से चंडीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
बताया गया कि पड़ोसियों से हुई कहासुनी के बाद घात लगाए बैठे दबंग युवकों ने रास्ते में दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
घटना के बाद पार्षद फहद सलीम पीड़ित परिवार को लेकर थाना देहात कोतवाली पहुंचे और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
थाना प्रभारी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान मोहम्मद मोईन, अमजद हुसैन, अरसालान, मोहम्मद उस्मान, मो. मुबाश्शिर व कमर इकबाल आदि मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts