अंतरिक्ष में खतरा: सूक्ष्म मलबे की टक्कर की आशंका से टला चीन का शेनझोउ-20 मिशन, एस्ट्रोनॉट सुरक्षित

चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन शेनझोउ-20 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी (CMSA) ने बताया कि अंतरिक्ष स्टेशन से सूक्ष्म मलबे (Space Debris) के टकराने की आशंका के चलते तीनों अंतरिक्षयात्रियों की धरती पर वापसी को फिलहाल टाल दिया गया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि यह कदम पूरी तरह एहतियाती उपाय के रूप में उठाया गया है ताकि अंतरिक्षयात्रियों की सुरक्षा और मिशन की सफलता सुनिश्चित की जा सके। बताया गया है कि सभी एस्ट्रोनॉट सुरक्षित हैं, और वापसी के लिए नया शेड्यूल जल्द घोषित किया जाएगा। अंतरिक्ष में मौजूद सूक्ष्म पत्थर-कंकड़ों और मलबे के टकराव का खतरा इस समय सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है।

अंतरिक्ष मलबा बढ़ती चुनौती

अंतरिक्ष मलबा दुनिया भर की स्पेस एजेंसियों के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन चुका है. तेज रफ्तार से उड़ते सूक्ष्म कण भी किसी अंतरिक्ष यान या स्टेशन से टकराकर बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं. चीन का यह कदम इसी खतरे को देखते हुए एक एहतियाती उपाय माना जा रहा है..

छह महीने का मिशन पूरा, पर वापसी में देरी

हर छह महीने में अपने अंतरिक्ष स्टेशन की टीम बदलने की परंपरा निभाते हुए चीन ने हाल ही में शेनझोउ-21 (Shenzhou-21) मिशन के तहत तीन नए अंतरिक्षयात्रियों को भेजा था. शनिवार को शेनझोउ-20 दल ने कक्षा में अपना कामकाज नए दल को सौंप दिया था, मंगलवार को दोनों दलों के बीच औपचारिक हैंडओवर सेरेमनी भी हुई, जिसमें स्पेस स्टेशन की चाबी नए दल को सौंपी गई. शेनझोउ-20 दल-चेन डोंग, चेन झोंगरुई और वांग जिए ने अपने सभी निर्धारित कार्य पूरे कर लिए थे और बुधवार को उनकी वापसी का कार्यक्रम तय था। लेकिन अंतरिक्ष मलबे की आशंका के बाद इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.

कहां होनी थी लैंडिंग?

तीनों अंतरिक्षयात्रियों को चीन के उत्तरी क्षेत्र, इनर मंगोलिया के डोंगफेंग लैंडिंग साइट पर उतरना था. यह वही जगह है जहां चीन के अधिकांश मानवयुक्त मिशन सुरक्षित लैंडिंग करते आए हैं. लेकिन CMSA ने अब नए लैंडिंग शेड्यूल की घोषणा नहीं की है.

इस बीच, शुक्रवार को प्रक्षेपित शेनझोउ-21 यान अपने तीन नए सदस्यों के साथ सफलतापूर्वक चीन के अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ चुका है. यह दल अब अगले छह महीनों तक स्टेशन पर वैज्ञानिक प्रयोगों और तकनीकी परीक्षणों पर काम करेगा. चीन का अंतरिक्ष मिशन फिलहाल सुरक्षित है, लेकिन यह घटना अंतरिक्ष में बढ़ते मलबे के खतरे पर फिर से ध्यान खींचती है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts