खतौली में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर समन्वय बैठक, 1 अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण,

मुजफ्फरनगर। तहसील खतौली में संचारी रोगों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर एक महत्वपूर्ण अंतर्विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी खतौली ललित कुमार मिश्रा ने की, जबकि आयोजन ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर टास्क फोर्स के गठन की प्रक्रिया भी पूरी की गई, जिससे विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर अभियान को सफल बनाया जा सके। बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित नगर विकास, पंचायती राज, पशुपालन, कृषि, महिला एवं बाल विकास, स्वच्छ भारत मिशन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। सभी विभागों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और शासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग शासन की मंशा के अनुरूप पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि जनपद में संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।बैठक में बताया गया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का प्रथम चरण 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा, जो प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अभियान के अंतर्गत वेक्टर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि की रोकथाम पर विशेष जोर दिया जाएगा।

साथ ही साफसफाई, जलभराव की समस्या के समाधान और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विभाग मिलकर कार्य करेंगे। इसके अलावा, व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिससे बीमारी के प्रसार को रोका जा सके।दस्तकअभियान को भी इस दौरान विशेष रूप से रेखांकित किया गया, जिसके अंतर्गत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घरघर जाकर लोगों को संचारी रोगों और कुपोषण से बचाव के बारे में जानकारी देंगी। वे संभावित रोगियों की पहचान कर उनकी सूची तैयार करेंगी, ताकि समय रहते उनका उपचार कराया जा सके और गंभीर स्थिति से बचाव हो सके। इस अभियान का उद्देश्य केवल रोगों की रोकथाम करना है, बल्कि समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सजग बनाना भी है। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी राजीव, सीडीपीओ अत्येन्द्र, एडीओ पंचायत अरुण, एचईओ उमेश, बीपीएम जावेद सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने अभियान को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग और समन्वय पर जोर दिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts