हाईकोर्ट गाइडलाइन की अनदेखी पर कांग्रेस का विरोध, बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ बांदा में धरना

बांदा जनपद के बबेरू कस्बे में अजय पांडेय उर्फ गोलू के मकान और दुकानों को प्रशासन द्वारा हाईकोर्ट के नियमों की अनदेखी करते हुए बिना पूर्व सूचना ध्वस्त किए जाने की घटना पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी निर्माण पर बुलडोजर चलाने से पहले संबंधित पक्ष को 15 दिन का नोटिस देकर जवाब मांगा जाना चाहिए, लेकिन प्रशासन ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की और सीधे बुलडोजर चला दिया, जो न्यायालय की अवहेलना है। कांग्रेस ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में जिला कोऑर्डिनेटर बृजराज अहिरवार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, पीसीसी सदस्य मुमताज अली, चित्रकूट के जिला कोऑर्डिनेटर आदित्य स्वरूप पांडेय, जिला उपाध्यक्ष संकटा प्रसाद त्रिपाठी, प्रवक्ता सुमन शुक्ला, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, महासचिव सत्यप्रकाश द्विवेदी, सचिव अतीक अहमद, और कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। इस मौके पर बबेरू व कमासिन ब्लॉक अध्यक्ष सहित स्थानीय नेता और पूर्व प्रधान भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कांग्रेस का कहना है कि वह अन्याय के विरुद्ध पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों को सजा दिलाने तक आंदोलन जारी रखेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts