सीएम ने वर्चुअली मिशन शक्ति 5.0 अभियान का किया शुभारम्भ

बांदा। शनिवार को महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान का वर्चुअली शुभारम्भ किया गया। साथ ही इस अवसर पर प्रदेश के सभी 1647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों का उद्घाटन भी किया, इसी क्रम में जनपद बांदा के सभी 18 थानों में मिशन शक्ति केन्द्र का शुभारम्भ हुआ । जनपद बांदा में पुलिस लाइन सहित जनपद के सभी थानों में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया जिसमें जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी/कर्मचारी गण, महिला बीट पुलिस अधिकारी तथा स्थानीय महिलाओं एवं छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया । मिशन शक्ति 5.0 अभियान का पहला चरण आगामी शारदीय नवरात्र से शुरू होगा । कल पुलिस लाइन से महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूटी रैली निकाली जाएगी जिसके माध्यम से महिलाओं/बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जाएगी । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक रुप से जागरुकता अभियान चलाया जाए । अभियान के अन्तर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम सचिवालयों, बाजारों आदि स्थानों पर चौपाल का आयोजन कर महिलाओं/बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु शासन द्वारा चलाई जा विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी जाएगी ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts