बांदा : जब नारी सशक्त होगी तो, समाज सशक्त एवं समृद्ध होगाःरामकेश निषाद

बांदा। को प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान फेज-5 का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया। इसका लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और महिला समूहों के समक्ष किया गया।जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने बताया कि यह अभियान एक माह तक चलेगा और पिछले आठ वर्षों में महिला उत्थान में 36 प्रतिशत की प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्त होने पर समाज भी सशक्त और समृद्ध होगा। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया। जिलाधिकारी जे. रीभा को महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बताते हुए कहा कि मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है।

विधायक नरैनी ओममणि वर्मा ने महिलाओं की शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया। आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार ने सुरक्षित वातावरण में ही विकास संभव होने की बात कही और महिलाओं को अवसर प्रदान करने की आवश्यकता बताई। पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश एस ने महिला हेल्पलाइन, पिंक बूथ और 112 आपातकालीन सेवा की जानकारी दी।

जिलाधिकारी जे. रीभा ने कहा कि अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने दुर्गा पूजा के अवसर पर महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने और समस्याओं का त्वरित समाधान करने की बात कही।

मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय ने महिला कल्याण योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, हेल्पलाइन 1076/1090, 102 और 108 जैसी सेवाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, पुलिस, महिला महाविद्यालय, आंगनबाड़ी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं मातृ शक्तियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अर्चना भारती ने किया।

मिशन शक्ति अभियान फेज-5 का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी और समाज में सुरक्षित बनाना है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts