“बाल दिवस पर बुढ़ाना में आयोजित बाल मेला, बच्चों ने लिया आनंद”

मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना स्थित कंपोजिट स्कूल डूंगर में बाल मेला कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चौ. जमील अहमद के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी किरण यादव की देखरेख में बच्चों ने विभिन्न प्रकार की दुकानों का संचालन किया। बाल मेला में जलेबी, गोलगप्पे, उबले हुए चने, नमकीन जैसी खाद्य सामग्री की दुकानें सजाई गई थीं। बच्चों और स्कूल स्टाफ ने इन दुकानों से खाद्य सामग्री खरीदकर मेले का आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक चौ. जमील अहमद ने बताया कि बाल दिवस के अवसर पर कंपोजिट स्कूल डूंगर में संचालित पूर्व प्राथमिक शिक्षा के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में ₹1500 का बजट जारी किया गया है, ताकि बच्चों की प्रतिभा को निखारा जा सके। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में विभिन्न दुकानें, सांस्कृतिक कार्यक्रम और शैक्षिक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई थी। यह आयोजन सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक चला।इसके अतिरिक्त, प्राथमिक विद्यालय दुर्गनपुर बुढ़ाना में भी 14 नवंबर को बाल मेला आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों के लिए खेल गतिविधियाँ और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ। इस आयोजन में अभिभावकों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और विद्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts