सीबीआई एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड (DUSIB) के लीगल ऑफिसर विजय मागो समेत तीन लोगों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ये गिरफ्तारी एक व्यापारी की शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें आरोप था कि अधिकारी ने अवैध भुगतान की मांग की थी। गिरफ्तार होने वालों में विजय मागो के अलावा सतीश नामक एक व्यक्ति और एक अन्य अज्ञात शख्स शामिल हैं।सीबीआई ने आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी भी की, जिसके दौरान 3.79 करोड़ रुपए की भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई। यह कार्रवाई रिश्वत के मामलों में सीबीआई की लगातार कड़ी कार्रवाई को दर्शाती है।
5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
सीबीआई को शिकायत मिली थी कि इस लीगल ऑफिसर और दो लोगों ने एक कारोबारी की दो दुकान जिसको सील कर दिया था. उसको अनसिल करने के लिए 40 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी. जिसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए सीबीआई की टीम ने पूरी तैयारी की थी. सीबीआई की टीम आरोपी को रंगे हाथों पकड़ना चाहती थी. सीबीआई ने आरोपियों को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया.
सीबीआई ने रंगे हाथों पकड़ा
सीबीआई की टीम ने व्यापारी की शिकायत पर 7 नवंबर को छापा मारकर आरोपियों को 5 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और इनके ठिकानों पर रेड मारी करके 3 करोड़ 79 लाख रुपए कैश और कुछ प्रोपर्टी के कागजात बरामद किए हैं. सीबीआई गिरफ्तार किए गए आरोपियों से मामले में पूछताछ कर रही है. सीबीआई आरोपियों रिश्वत से जुड़े मामले में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है.















