शहीद जवान विवेक देशवाल को शाहजुडी में श्रद्धांजलि,

शाहपुर। गाँव शाहजूडी मे सेना के जवान शहीद विवेक देशवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा मे जनपद के राजनीतिक व खाप चौधरियों ने भाग लिया। गांव शाहजुड्डी निवासी 30 वर्षीय पुत्र विवेक देशवाल शनिवार को जम्मू कश्मीर क्षेत्र में बलिदान हो गए थे । सोमवार को गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया था । शुक्रवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में देशवाल खाप के चौधरी शरणवीर सिंह , बुडियान खाप के चौधरी सचिन बुडियान , सर्व खाप मंत्री सुभाष बालियान , प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल , भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत , भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक , किसान नेता अशोक बालियान , मुजफ्फरनगर सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व सचिव किरण पाल पंवार आदि सहित सैकड़ो लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की । भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि लॉस नायक देश की सेवा करते हुए बलिदान होना गौरव की बात है , वही परिवार व समाज के लिए दुखद घटना है । उन्होंने कहा कि गांव में द्वार व पुस्तकालय का निर्माण होने के साथ विद्यालय का नाम बलिदानी लांस नायक की स्मृति में रखा जाएगया तो यह परिवार व समाज के लिए सम्मान होगा । उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी से मिलकर कार्यवाही कराई जाएगी । इससे पूर्व प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांव में पहुंचकर आयोजित हवन में आहुति देने के साथ बलिदानी लांस नायक के पिता को सांत्वना दी । श्रद्धांजलि सभा में मा0 जयपाल सिंह सोरम , मा सुरेंद्र सिंह , डॉ सुभाष कुमार , दुष्यंत सिंह रोहटा , मनोज देशवाल आदि ने भी अपने उद्बोधन से श्रद्धांजलि अर्पित की । श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर बलिदानी लांस नायक को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts