तेहरान में पानी का बड़ा संकट: दो हफ्तों में सूख सकता है राजधानी का प्रमुख अमीर कबीर बांध

ईरान इस समय अपने सबसे गंभीर जल संकटों में से एक का सामना कर रहा है। राजधानी तेहरान में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि पीने के पानी की मुख्य आपूर्ति देने वाला अमीर कबीर बांध अगले दो हफ्तों में सूखने की कगार पर पहुंच गया है। राज्य समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, तेहरान जल कंपनी के निदेशक बेहजाद पारसा ने बताया कि यह बांध फिलहाल मात्र 1.4 करोड़ घन मीटर पानी संजोए हुए है, जो इसकी कुल क्षमता का सिर्फ 8 प्रतिशत है।अमीर कबीर बांध तेहरान को पानी की मुख्य आपूर्ति करता है, लेकिन अब यह केवल दो हफ्तों तक ही पानी दे पाएगा। पारसा के अनुसार, पिछले साल की तुलना में बांध के जलस्तर में भारी गिरावट आई है। एक साल पहले इसमें करीब 8.6 करोड़ घन मीटर पानी था, जबकि इस वर्ष बारिश में 100 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है।

तेहरान, जिसकी आबादी एक करोड़ से अधिक है, अल्बोर्ज़ पर्वत श्रृंखला की दक्षिणी ढलानों के पास बसा है। इन पर्वतों की ऊंचाई 5,600 मीटर तक है, और इन्हीं से निकलने वाली नदियां कई जलाशयों को पानी देती हैं। लेकिन सूखे के चलते अब ये जलाशय तेजी से खाली हो रहे हैं।ईरानी मीडिया के मुताबिक, तेहरान के नागरिक रोजाना लगभग 30 लाख घन मीटर पानी का उपभोग करते हैं। जल संरक्षण के लिए हाल के दिनों में प्रशासन ने कई इलाकों में जलापूर्ति बंद कर दी है, और गर्मियों में बार-बार पानी की कटौती झेलनी पड़ी है।जुलाई और अगस्त में भीषण गर्मी के चलते सरकार को पानी और ऊर्जा बचाने के लिए दो सार्वजनिक छुट्टियां घोषित करनी पड़ी थीं। इस दौरान तापमान कई इलाकों में 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने चेतावनी दी है कि यह संकट आने वाले महीनों में और भी गंभीर रूप ले सकता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts