आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपने खराब प्रदर्शन से अपने मुल्क और फैंस को नाराज किया। पाकिस्तान सुपर 8 से आगे नहीं जा पाया।पाकिस्तान को सुपर 8 के अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को 213 रन का टारगेट देने के बाद 65 रन से हराना था। लेकिन पाकिस्तान सिर्फ 5 रन से ही हरा पाया और वर्ल्ड कप से बाहर हो गया। पाकिस्तान के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बड़ी खबर सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि पाकिस्तान टीम के हर एक खिलाड़ी पर 50-50 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
पाकिस्तान टीम के हर एक खिलाड़ी पर 50-50 लाख का जुर्माना
एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के चलते हर एक पाकिस्तानी खिलाड़ी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसका फैसला कथित तौर पर भारत से मिली हार के बाद ले लिया गया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं हुआ है। लेकिन यह जानकारी पाकिस्तान टीम के खराब रिजल्ट से मेल खाती है।
बड़ी टीमों के खिलाफ निकली पाकिस्तान की हवा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान टीम की बड़ी टीमों के सामने हवा निकल गई। पाकिस्तान सुपर 8 में नीदरलैंड्स, नामीबिया और अमेरिका को हराकर सुपर 8 तक पहुंची थी। सुपर 8 में पाकिस्तान का न्यूजीलैंड से मुकाबला होना था, जो बारिश के चलते धुल गया। इसके बाद इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए और हार गया।श्रीलंका के सामने भी जैसे-तैसे पाकिस्तान 5 रन से जीता। ऐसे में किसी भी बड़ी टीम के खिलाफ पाकिस्तान का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और उन्हें शर्मसार होना पड़ा।















