अपराधियों को जल्द सजा दिलाने के लिए चल रहे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत बांदा पुलिस ने फिर कमाल कर दिखाया है।एसपी पलाश बंसल के निर्देशन में पुलिस की मजबूत पैरवी से कोर्ट ने 3 अलग-अलग केसों में 5 दोषियों को सजा सुनाई है। 2012 के एनडीपीएस केस में लोहा का पुरवा नवाब टैंक के आजाद पुत्र रमजानी को डेढ़ साल की जेल और 10 हजार जुर्माना, गिरवा थाना क्षेत्र के स्योढ़ा निवासी राकेश कुमार को भी नशे के मामले में 1 साल 6 माह का सश्रम कारावास और 10 हजार के जुर्माने की सज़ा सुनाई गई है।पशुओं के साथ क्रूरता और गलत तरीके से परिवहन के मामले में बागपत के सोनू, नरैनी के नफीस और बिसंडा के मुस्ताक को कुल 1200 रुपये जुर्माने से दंडित किया गया।एसपी पलाश बंसल ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ त्वरित विवेचना और कोर्ट में प्रभावी पैरवी से ही ये संभव हुआ है। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ का मकसद साफ है अपराध करो, सजा भुगतो। डीजीपी के निर्देश पर चल रहा ये अभियान बांदा में लगातार रंग ला रहा है।























































